धनबाद क्लब में उड़ान सावन कार्यक्रम का आयोजन 11 अगस्त, संध्या 5.00 बजे (रविवार) को होगा। इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी क्लब सचिव डा० प्रणय कुमार पुर्वे, ने आज प्रेसवात्ती में दी। प्रेस वार्ता में अन्य सदस्यों क्लब के वरीय उपाध्यक्ष दीपक कनोरिया, उपाध्यक्ष दीपक रुईया, संयुक्त सचिव अनूप कथुरिया, कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, कार्यकारी सदस्य श्री सुशान्त टंडन इत्यादि गणमान्य व्यक्तियों ने विस्तृत जानकारी दी। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की चेयरमैन रीता चावड़ा ने बताया कि इसवार सावन की
शोभा थोड़ा अलग तरीके से सम्पन्न होगी।सावन का आनन्द झुले में नहीं अपितु विमान उड़ान से होगी, जिसमें हमारा विमान धनबाद से उड़ान भरते हुए देवघर, दिल्ली, गोवा, मुम्बई तथा दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों से होते हुए वहाँ के भोजन, वस्त्र तथा संस्कृति को दर्शाते हुए धनबाद क्लब में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के किए रीता चावड़ा के साथ-साथ डॉली गुप्ता, सीमा प्रिया, गुरदीप संधु, बरनाली गुप्ता, पूनम कुमार एवं अन्य की सराहनीय भूमिका रही इस कार्यक्रम में 40-45 महिला सदस्यों भी अपना योगदान देंगे। सभी सदस्यों के महिला समाज से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आमंत्रण है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments