Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिजली के आंख मिचौली से बैंक मोड़ से सटे इलाके के लोग कई दिनों से हैं परेशान



धनबाद। बिजली विभाग के आंख मिचौली से बैंक मोड़ से से सटे इलाके के लोग कई दिनों से परेशान हैं। यह सिलसिला पिछले 15 दिनों से जा रही है। शनिवार को भी कड़ी धूप में लोगों को घंटो बिना बिजली के रहना पड़ा। दोपहर से गुल बिजली शाम को आई। इसके बाद भी बिजली का आना जाना लगा रहा। लोग दिन भर बिजली आने की जानकारी पाने के के लिए विभागीय अधिकारी को संपर्क करते रहे लेकिन हर बार जवाब मिलता की अभी काम चल रहा है। यह सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। रात को भी कई बार बिजली काटी जा रही है।

बिना नोटिस के विभाग घंटों बंद रख रहा है बिजली 

घंटों बिजली बंद रखने पर पूछने पर बोला जाता है की डीवीसी जब लाइन बंद करता है तो पहले सूचना देता है लेकिन बिजली विभाग खुद का काम कर रहा है इसलिए पहले से कोई सूचना नहीं दी जाती। बिना सूचना के विभाग घंटों लाइन बंद रख रहा है।

लालटेन आंदोलन की जरूरत: प्रभात सुरोलिया

बिजली कटौती से व्यावसायिक वर्ग भी काफी परेशान है। बैंक मोड़ चेंबर के पूर्व अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने बताया कि बिजली कटौती के खिलाफ उनके समय लालटेन आंदोलन हुआ था तब बिजली जीएम समेत सांसद और विधायक को विरोध स्वरूप लालटेन सौंपा गया था। कुछ इस प्रकार जबरदस्त आंदोलन की जरूरत है।



Post a Comment

0 Comments