Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह समापन समारोह उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ

 









धनबाद। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक विद्यालय, धनबाद में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। सप्ताहभर विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, कला, परंपरा एवं लोक विरासत से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। समापन समारोह में विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, संगीत, गीत,  कविता-पाठ एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। रंग-बिरंगी वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की ‘विविधता में एकता’ की भावना को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री सुदीप कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सहयोग एवं अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।

विद्यालय में आयोजित अंतरसदन प्रतियोगिताओं में आकाश हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं धरत हाउस उपविजेता रहा। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और टीम भावना ने प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक बनाया। सांस्कृतिक सप्ताह का समापन विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों, तालियों की गूंज और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments