धनबाद | राज्य बिजली कामगार यूनियन के महामंत्री रामकृष्णा सिंह का निधन हो गया। वे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। वहां सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों और साथियों के अनुसार वे करीब एक सप्ताह से अस्वस्थ थे और सांस लेने में परेशानी बढ़ गई थी। निधन की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों में शोक फैल गया। सहकर्मियों ने कहा कि रामकृष्णा सिंह कर्मचारी हितों के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहे और बिजली कर्मियों की समस्याएं प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखते थे। कर्मचारियों के मुताबिक वे 2004 में सेवानिवृत्त होने के बाद भी नियमित रूप से यूनियन कार्यालय आते थे और साथियों का मनोबल बढ़ाते थे। उनका अंतिम संस्कार कोलकाता के काली घाट शवदाह गृह में किया गया।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments