धनबाद। चित्रगुप्त पूजा समिति, हाउसिंग कॉलोनी की द्वितीय बैठक रविवार, 25 अक्टूबर को बरटांड़ स्थित भुवनेश्वरी रेजिडेंसी में बाबूजी के दालान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री शिवजी लाल ने की।
बैठक में आगामी चित्रगुप्त पूजा की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आयोजन को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान चंदा संग्रह बढ़ाने और पूजा की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई।
समिति ने पिछले वर्ष पूजा के आयोजन में आर्थिक एवं अन्य माध्यमों से सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, समिति के प्रमुख दानदाताओं एवं अन्य सहयोगियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर सुबह महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। वहीं, संध्या छह बजे से श्री पंकज दुबे द्वारा ग़ज़ल गायन प्रस्तुत किया जाएगा। रात्रि नौ बजे से श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी, सब्जी एवं खीर के भोग की व्यवस्था रहेगी।
समिति ने सभी चित्रांश बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से पूजा समारोह में सपरिवार शामिल होने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में श्री शिवजी लाल, श्री संजीव रंजन (राजा), श्री बबलू सहाय, श्री अरविंद कुमार सिन्हा, श्री सुनील कुमार वर्मा, श्री अखोरी अरविंद कुमार, श्री अरुण श्रीवास्तव, श्री सुब्रतो लाल, श्री राजकुमार वर्मा, श्री सुजीत वर्मा, श्री पवन सिन्हा एवं श्री राजन सिन्हा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
— चित्रगुप्त पूजा समिति
हाउसिंग कॉलोनी, धनबाद


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments