Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लव कुश सेवा संघ ने मनाई सरदार पटेल की 151 वीं जयंती


धनबाद। भारत रत्न लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती समारोह आज टाउन हॉल धनबाद में भव्य रुप से मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन , सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ । नव गठित लव कुश सेवा संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड एवं बिहार के गणमान्य अतिथिगण उपस्थित हुए  । इस समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में काराकाट के सांसद राजाराम सिंह ने सिरकत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने की। सिंदरी के विधायक श्री चंद्र देव महतो , पूर्व विधायक श्री जय प्रकाश वर्मा  , श्री राकेश कुमार महतो , श्री जनार्दन प्रसाद और श्री हालदार महतो ने भाग लिया एवं सरदार पटेल की जीवनी एवं कार्यों का उल्लेख किया इस पावन अवसर पर अतिथियों द्वारा एक स्मारिका “ लव कुश जागृति “ का विमोचन किया गया । उल्लेखनीय है कि समाज के सभी वर्गों एवं धर्म के लोगों ने भाग लिया  इस समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों एवं एस एस एल एन टी college बोकारो इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी और धनबाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने एवं एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। इन्हें लवकुश सेवा संघ के द्वारा माननीय मुख्य अतिथि एवं अन्य तिथि के हाथों पुरस्कृत भी किया गया। उल्लेखनीय है कि शहर के करीब 70 सामाजिक संगठनों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया इसके साथ ही करीब 100 रक्तदाताओं ने इसमें भाग लिया जिन्होंने 10 से अधिक बार रक्तदान किया। इस अवसर पर मोहम्मद अलाउद्दीन के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। 

यह भी उल्लेखनीय है कि करीब 60 महिला संगठनों ने अपने प्रतिनिधियों के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को लवकुश सेवा संघ द्वारा सम्मानित किया गया। अध्यक्षीय भाषण  अवधेश कुमार सिंहा द्वारा दिया गया  । इस भव्य समारोह में लगभग दो हज़ार से ज्यादा लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर सरदार पटेल जयंती को सफल बनाया । इस समारोह की कुशल सफलता के पीछे लव कुश सेवा संघ के सभी कर्मठ सदस्यों का सफल योगदान रहा 

जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार है श्री संजय रंजन सिंह ( मुख्य संरक्षक) , श्री मनोज कुमार सिंह ( संरक्षक) , श्री सुदिषट  सिंह ( संरक्षक) , श्री रवि रंजन सिंह (संरक्षक), श्री अवधेश कुमार सिन्हा ( अध्यक्ष) , श्री रामायण सिंह ( कार्यकारी अध्यक्ष) , श्री शिवराज सिंह ( सह सचिव ) ,डॉ नीरज कुशवाहा( सह सचिव ) , श्री राजीव रंजन सिंह ( मुन्ना जी ) , श्री विजय प्रसाद जायसवाल, श्री उमेश कुमार सिंह , श्री रवि रंजन प्रसाद , श्री स्मृति कांत सिंह, श्री वंसराज सिंह कुशवाहा, श्री सत्येंद्र कुमार, श्री सत्येंद्र प्रसाद , श्री बिनोद बिहारी महतो, अमित कुमार मौर्य, मनिंदर कुमार सिंह, श्री प्रेम प्रकाश, श्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह ,श्री बैजनाथ सिंह,श्री संजय प्रसाद ,श्री किरण महतो ,श्री गोपाल महतो ,श्री मणिलाल महतो।इस कार्यक्रम में श्री सुशील कुमार सिंह और श्री मंटू महतो भी सम्मिलित हुए।  धन्यवाद ज्ञापन सचिव द्वारा किया गया ।

Post a Comment

0 Comments