धनबाद। शहीद मनीन्द्र नाथ मंडल स्मारक सामाजिक चैरिटेबल ट्रस्ट व शहीद मनीन्द्र नाथ मंडल स्मारक समिति की संयुक्त बैठक सरायढेला स्थित ट्रस्ट कार्यालय परिसर में शहीद मनीन्द्र मंडल की धर्म पत्नी व ट्रस्ट अध्यक्ष रेखा मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 17 अक्टूबर 2026 को शहीद मनीन्द्र नाथ मंडल की32वीं पुण्य तिथि को हर वर्ष की भांति भव्य रूप से मनाने का विचार, प्रस्ताव, व निर्णय लिए गए। बैठक में शहीद मनीन्द्र नाथ मंडल की तस्वीर झारखण्ड विधान सभा में लगाने की मांग के लिए माननीय मुख्य मंत्री ,व विधान सभा अध्यक्ष को मांग पत्र देने का प्रस्ताव लिया गया ।
पुण्य तिथि पर निम्न कार्य क्रम को सफल करने का निर्णय लिए गए।
1- प्रात-5-30बजे प्रभात फेरी
2- प्रात 10 बजे पंच भद्रांग द्वारा माल्यार्पण व श्रद्धांजलि।
,3- 10-30बजे सर्व धर्म प्रार्थना सभा ।
4- 11-30 बजे श्रद्धांजली सभा, व विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान।
5- सामुहिक भोजन 1 बजे से।
बैठक में निम्न व्यक्ति उपस्थित हुए गणपत. महतो, गौतम मंडल, श्रीकांत मंडल, अशोक मंडल, फटीक मंडल, विजय मंडल, अजीत मंडल, प्रो. पी.सी मंडल, बेंगु ठाकुर, मागा प्रसाद महतो, राजेश मंडल, प्रफुल्ल मंडल, तपन मंडल, प्रेम साव, मथुरा प्रसाद महतो, राजेश विश्वकर्मा, मनीन्द्र मंडल, जब्बार अंसारी , सुनील मंडल, रघुनाथ राय, अनिल चंद्र कुम्भ कार, नृपेन चौधरी, विशु महतो, मन्नुसाव, खीरोधर मंडल, धनंजय मंडल, परिक्षित रजवार, अजय दास, अमित मंडल, हेमंत मंडल,नारायण मंडल उत्तम मंडल, बंटी पांडे,नित्यानंद साव, शिसिर मंडल, समीर मंडल, KHEDAN MA HTO सुमित रंजन, बाबलु मंडल, अमृत मंडल, महादेव मंडल, लाली महतो,बी.सी. मंडल, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments