Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धनबाद में कांग्रेस ने मनाया ‘काला दिवस



धनबाद,।अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से शनिवार को रणधीर प्रसाद वर्मा चौक पर ‘काला दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर एकजुटता के साथ विरोध-प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष के 300 सांसदों के साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ भी अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विपक्ष की आवाज का सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों के साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करती है।

इस्तीफा होने तक जारी रहेगा विरोध : संतोष कुमार सिंह

धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के 300 सांसदों के साथ हुई कथित पुलिसिया कार्रवाई के मुद्दे पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय उसकी बात सुनी जानी चाहिए तथा संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाती रहेगी।

उन्होंने कहा कि ‘काला दिवस’ के माध्यम से कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता हुए शामिल

‘काला दिवस’ कार्यक्रम में बृजेंद्र प्रसाद सिंह, मदन महतो, अशोक कुमार सिंह, राशिद रजा अंसारी, मनोज यादव, क्यूम खान, सीता राणा, कालीचरण यादव, राम गोपाल भुवानिया, मुख्तार खान, शाहीद कमर, दिनेश यादव, महेंद्र दुबे, इरफान खान चौधरी, योगेंद्र सिंह योगी, मंटू कुमार दास, राजू दास, जहीर अंसारी, अब्दुल करीम अंसारी, शब्बीर आलम, राजेश राम, प्रदीप पांडे, माधव सिंह, बी.के. सिंह, बिल्किस खानम, संतोष चौधरी, रवि रंजन सिंह, गोपाल कृष्ण चौधरी, साहिल अली, देवेंद्र पासवान, प्रभात सुरोलिया, प्रीतम रवानी, गुड्डू खान, आशीष सिन्हा, गणपत महतो, अशोक प्रकाश लाल, जावेद राजा, मृत्युंजय कुमार सिंह, गंगा वाल्मीकि, नवीन पासवान, योगेश रजक, भगवान दास, बलराम महतो, श्याम साव, मनोज कुमार हाड़ी, अक्षयर प्रसाद, दीपक सिंह, गौतम पासवान, धर्मवीर सिंह, मोहम्मद नौशाद खान, संजय पाठक, निवारण महतो, पूर्णेन्दु सिंह, ऋषिकांत यादव, मोहम्मद फैज आलम, मनोहर कुमार दास, सत्येंद्र कुमार शर्मा, प्रमोद सिंह, रमेश राय, मासूम खान, रविंद्र भारती, नौशाद आलम, हसन सिकंदर, मुकेश राणा, अनिल राय, संजय चौहान, मोहम्मद प्रिंस, फैज अहमद रिजवी, जमालुद्दीन, पवन यादव, कौशल शेख, बबीता शर्मा, रूबी खातून, सरोज देवी, सैन बानो, अजान शमी, हर्षित राय, राकेश पासवान, शकीला खातून, कविता देवी, धुंकी देवी, रिंकू देवी, शीला देवी, कार्तिक हाड़ी, मोहम्मद जफर, मिस्टर खान, मोहम्मद जफर अहमद एवं मधुसूदन सिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments