धनबाद। संगत पंगत ट्रस्ट, धनबाद एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में आदरणीय रविंद्र किशोर सिन्हा जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होटल वसुंधरा रेजिडेंसी, हीरापुर, धनबाद में किया गया।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान एवं प्रेरणादायी जीवन को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि श्री आ के.सिन्हा जी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान और मार्गदर्शन सदैव स्मरणीय रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से धनबाद के विधायक श्री राज सिन्हा, अमितेश कुमार सहाय, अयोध्या प्रसाद, अमरेंद्र कुमार सहाय, संजीव रंजन (राजा), उपेंद्र कुमार वर्मा, रवि भूषण श्रीवास्तव, दिलीप कुमार कर्ण, संजय कुमार, उदय शंकर, संजय सिन्हा, कुंदन सिन्हा, सुमन सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, सुश्री प्रियंका कुमारी, आशीष सिन्हा, सुबोध कुमार, राजीव कुमार श्रीवास्तव, असित कुमार सिन्हा एवं श्री रिंटू सिन्हा, मानस कुमार,विक्कू मालाकार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments