धनबाद। झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज आई.एस. गेट मार्केट के समीप इंडियन आइडल फेम अभिषेक के पिताजी द्वारा संचालित चाट-गुपचुप की दुकान का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने प्रतिष्ठान के संचालक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे व्यवसाय स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे व्यवसाय न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देते हैं। विधायक श्री सिन्हा ने प्रतिष्ठान की निरंतर उन्नति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि यह दुकान दिन-प्रतिदिन तरक्की करे और अपनी गुणवत्ता एवं बेहतर सेवा के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास अर्जित करे।इस अवसर पर स्थानीय लोग एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।धनबाद के होनहार गायक इंडियन आइडल फेम अभिषेक कुमार, भाजपा के जिला महामन्त्री मानस प्रसून, शिवेंद्र सिंह सोनू सहित कई लोग उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments