Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गायत्रीराम अवतार मोदी, मुंबई परिवार द्वारा समर्पित एकल श्रीहरि धर्मरथ का उद्घाटन प्रभाग अध्यक्ष रविंद्र ओझा एवं धनबाद के मेयर संजीव सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया

 









धनबाद। धनबाद भाग में श्रीमती गायत्रीराम अवतार मोदी, मुंबई  परिवार द्वारा समर्पित एकल श्रीहरि धर्मरथ का उद्घाटन प्रभाग अध्यक्ष  रविंद्र ओझा  एवं धनबाद की मेयर  संजीव सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। यह धर्म रथ गोविंदपुर एवं बोकारो अंचल के लगभग 870 गांव में उपयोग की जाएगी। एकल श्रीहरि’ – एकल अभियान के अंतर्गत एक समाजसेवी संगठन है । जिसका मुख्य उद्देश्य एकल अभियान के पंचमुखी शिक्षा में से एक मूल्याधारित संस्कार शिक्षा के द्वारा सुदूर, पर्वतीय , जनजातियों, वनांचलों में बसे वन -बंधुओं के सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक उत्थान के लिए कार्य करना है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास करना है । वर्तमान में देश भर में लगभग 53,000 संस्कार केंद्र हैं जो हमारे दृष्टिकोण को प्रोत्साहित कर रहे हैं। आज पूरे भारतवर्ष में कुल 135 श्रीहरि रथ हैं, जो हजारों लोगों के बीच धर्म का प्रचार प्रसार कर रहा है और उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ रहे हैं । “एकल श्रीहरि” द्वारा गाँव में संस्कार केंद्र की स्थापना कर वहाँ के निवासी स्त्री ,पुरुषों व बच्चों को एकत्र करके सत्संग के माध्यम से उनमें अपने संस्कृति के प्रति आदर व्यवहार में संस्कार तथा ज्ञान का प्रसार व संगठन जीवन के लिए प्रेरित किया जारहा है । इस शुभ अवसर पर देवेंद्र तिवारी ग्राम समिति के सचिव दयानंद तिवारी, अकाल फ्यूचर के अध्यक्ष आयुष तिवारी, धनबाद भाग अध्यक्ष सत्येंद्र अम्बसठा, धनबाद भाग के सचिव आलोक मिश्रा एवं अन्य समिति उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments