धनबाद। दुर्गा पूजा में रोटी बैंक यूथ क्लब के सौजन्य से झोपड़ीपट्टी के करीब 100 गरीब बच्चों का आर लॉन्च धनबाद के द्वारा निशुल्क हेयर कटिंग करवाया गया। रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर ने कहा कि इस नवरात्रि के शुभ अवसर पर हमारी संस्था उन लोगों के बीच भी खुशियां बांटने का प्रयास कर रही है जिनको यह सब नसीब नहीं हो पता हमारा मकसद है हर उस गरीब तक पहुँचना और उनकी मदद करना विशेष रूप से आर लॉन्च के सभी सदस्यों का धन्यवाद जिनके सहयोग से आज यह हम कार्य कर पाए है आर लॉन्च के मालिक राकेश ने बताया कि पिछले कई सालों से हम यह सेवा देते आ रहे हैं और आगे भी हम लोग रोटी बैंक के साथ कार्य करेंगे,सेवा ही धर्म है। इस कार्य में मुख्य रूप से राजकुमार मंडल, आकाश गुप्ता,अनिमेष सिंह, सोनी कुमारी, राहुल पंडित ,निधि कुमारी, माही शंकर सुधांशु विश्वकर्मा,ऋषभ राज आदि लोगों का सहयोग रहा।
0 Comments