Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कार सेंटर" के मालिक दीपक अग्रवाल को गोली मारने के विरोध में जिला चेंबर ने जिले की सभी दुकान बंद रखने का आवाहन किया, रणधीर वर्मा चौक पर व्यवसाईयों का समूह थोड़ी ही देर में करेगा विरोध प्रदर्शन

 


धनबाद। बैंक मोड़ के मोटर पार्ट्स दुकान "कार सेंटर" के मालिक  दीपक अग्रवाल को संध्या 8:30 बजे सामने से अपराधियों द्वारा गोली मारने की घटना की फेडरेशन ऑफ़ धनबाद ज़िला चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एवं सभी इकाई संघठन ने कड़ी शब्दों में निंदा किया है। आज ज़िला चेंबर ऑफ़ कॉमर्स ने धनबाद ज़िला के  सभी दुकानों को बन्द रखने की अपील किया है और  आह्वान किया है की सुबह 11 बजे धनबाद ज़िला के सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकान को बन्द कर रंधीर वर्मा चौक पहुंचे और आगे का निर्णय वहीं होगा।  फिलहाल दीपक अग्रवाल खतरे से बाहर हैं और उनका ईलाज जलान हॉस्पिटल में चल रहा है।

      


प्रभात सुरोलिया (कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष) :  बहुत ही चिंताजनक हालात धनबाद मे  बना दिये गये हैं। बार बार गोलीबारी से व्यवसाई खौफ मे है ऐसे ख़ौफ़ज़दा माहौल से व्यापारीयों को व्यवसाय करना मुश्किल हो रहा है पुलिस को ठोस कारवाई करनी होगी ताकि भयमुक्त हो कर व्यापारी अपना व्यापार कर सकें।


 

Post a Comment

0 Comments