धनबाद। पवित्रम सेवा परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा बस्तियों के घर घर घूमकर आज (छोटी दीपावली) के दिन दोपहर 3 बजे से धनसार के आसापास कोयला प्रभावित क्षेत्र हनुमान मंदिर घुरनी जोड़िया के हमारे रक्तबन्धु सेवा बस्ती वासियों के बीच 200 घरों में दीपक एवम तेल वितरण किया । इनके बीच पहुंचकर अपनत्व का अहसास करवाने का प्रयास किया गया । अपने घर मे दीपक जलाने से पहले एक दीपक इनके घरों में भी जलाएं यही भाव से यह कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में आँचल फाउंडेशन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा । कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय भरतिया, आलोक प्रकाश , प्रो अभिषेक सिन्हा , राजेश सिंह , अनिल जैन , अजय भरतिया , श्री कपिलदेव पांडेय, दिवाकर सिह, शिवाधार सिह, गगन, प्रिंस आदि का बहुत योगदान रहा ।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments