धनबाद : अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखंड की ओर से धारकिरो में सम्मान समारोह आयोजित की गई। सुरेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में आर्ट परिषद कतरास के पूर्व अध्यक्ष विधिक सेवा निवृत्त हरि प्रसाद तिवारी एवं परिषद के अंकेक्षक उपयुक्त कार्यालय अधीक्षक नकुल चंद्र तिवारी को अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद की ओर से माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम सुशील कुमार तिवारी एवं धुर्योटे प्रसाद दुबे ने दीप प्रज्वलित कर एवं तिलक एवं पुष्प अर्पित कर मंगलाचरण स्वस्तिवाचन किया। मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ने आह्वान किया कि आगामी 24 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखंड की एक महासम्मेलन गिरिडीह जिला में जरा की मध्य विद्यालय पीरटांड़ में आयोजित होगी।संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि उक्त कार्यक्रम में निश्चित रूप से शामिल हो उसे सफल बनाएं। मौके पर किशोर कुमार पांडेय, अशोक कुमार चौबे, रविंद्र नाथ तिवारी, धुर्योटे प्रसाद दुबे, अवनी कुमार तिवारी, विनय कुमार तिवारी ,अनूप कुमार तिवारी, सुशील कुमार तिवारी, प्रणव कुमार तिवारी, देवव्रत तिवारी, हिमांशु शेखर तिवारी, कार्तिक तिवारी, लड्डू गोपाल तिवारी, सुदाम कुमार तिवारी, काली शंकर तिवारी, सदानंद तिवारी ,शांति तिवारी, गौरी प्रसाद सिंह तथा डॉ रावण महतो आदि उपस्थित थें।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments