धनबाद : डायबिटीज के इलाज में सबसे महत्वपूर्ण दवा एसजीएलटी 2 इंहिबीटर जिसमें इमापागलिफियोजिन, ड पाग्लीफिजन एंड कनाग्लिफ्लीजन शामिल है। यह जानकारी सोमवार को मधुमेह दिवस के पूर्व एक प्रेस वार्ता में रंगाटांड स्थित क्लिनिक डायबिटीज एंड हार्ट रिसर्च सेंटर में डॉक्टर एन के सिंह ने बताया।उन्होंने कहा कि दरअसल डायबिटीज के लिए कोई दवा नहीं है इसकी मुख्य दवा मॉर्निंग वॉक एवं एक्सरसाइज है जिससे आपका डायबिटीज निश्चित रूप से कम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी एरोबिक्स 1 घंटे रोज, जो कि आप घंटा फास्ट वॉक या दौड़ने से या बैडमिंटन खेलने से हो जाता है इसके अलावा जो जिम वाले एक्सरसाइज हैं जैसे रेजिस्टेंस एक्सरसाइज इस हफ्ते में काम से कम 10 से 15 मिनट तीन बार करना इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ा देता है और इस तरह बहुत शुगर का नियंत्रण बहुत अच्छा होने लगता। तो यह में रियल अमृत है जिसे करीब अभी भारत में 20 से 30 परसेंट डायबिटिक मरीज ही करते हैं। तो यह एक बड़ा गैप है और यह कैसे इंप्रूव करें या एक बड़ी समस्या है इस फास्ट फूड के कल्चर में एक्सरसाइज की विधा हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग HIIT डायबिटीज के शुगर नियंत्रण में उपयोगी पाई गई है और यह उन मरीजों के लिए खासकर बहुत फायदेमंद है जिनके पास 10 से 15 मिनट का ठीक टाइम है योग पर भी अभी बहुत से रिसर्च चल रहे हैं और खासकर सूर्य नमस्कार का अगर 12 राउंड किया जाए तो है इंसुलिन की बढ़ जाता है और इन्सुलिन रजिस्टेंस सुधार जाता है।
एक्सरसाइज बिलियन डॉलर ड्रग है
यह आपके शुगर को बहुत अच्छी तरह नियंत्रित करता है तो इसे आप जरूर करें एक्सरसाइज बिलियन डॉलर ड्रग है जिसे मरीज नहीं करते हैं। सुबह का एक्सरसाइज या का इसमें शाम का एक्सरसाइज भी बहुत फायदेमंद पाया जाता है लेकिन जो भी समय सूट करें आपके रूटिंग से उसे आप कर सकते हैं। डाइट बारे में नया अपडेट यही है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग पर काफी रिसर्च हो चले हैं और अगर एक टाइम का खाना आप छोड़ देते हैं। क्रोनो न्यूट्रिशन का कॉन्सेप्ट) उपयोगी पाया गया है अगर आप खाना शाम में 6:00 बजे के बाद ना खाएं। उसके पहले ही जो खाना है खा ले तो नेचुरल में शरीर में होने वाले जो चेंज हैं, जो ब्रेन से केमिकल स्रावित होते हैं। उससे इन्सुलिन रेजिस्टेंस कम हो जाता है और इस तरह शुगर का नियंत्रण में भी यह बहुत उपयोगी पाया गया है तो क्रोनो न्यूट्रिशन, प्रोटेक्टिव फूड्स और तले हुए चीजों का कम से कम प्रयोग ताजी सब्जियों फलों का उपयोग बादाम आदि का प्रयोग काफी उपयोगी पाया गया है। मधुमेह और हृदय अनुसंधान केंद्र धनबाद एक्शन ग्रुप (डीएजी) ने झारखंड में मधुमेह पर अपडेट के लिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का नेतृत्व कर रहे डॉ एन के सिंह डायबिटीज के अध्ययन के लिए अनुसंधान सोसायटी के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य है।उन्होंने बताया कि इंसुलिन आइसोडेक एक नया आविष्कार है जिसके 2024 तक उपलब्ध होने की संभावना है।उन्होंने बताया की रहन-सहन में परिवर्तन करके डायबिटीज पर काबू पाया जा सकता है।।मौके पर उन्होंने डायबिटीज पर नियंत्रण के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी बताएं।इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी डॉ.लीना सिंह भी उपस्थित थीं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर दाग की ओर से डा. लीना सिंह, रमेश गांधी, धीरज शर्मा, रवि श्रीवास्तव, मिहिर कुमार, मुकेश झा, लालू सिंह, राहुल कुमार, शकील अहमद उपस्थित थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments