Dhanbad। झामुमो केन्द्रीय महासचिव विनोद पाण्डे विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से धनबाद जिला समिति के पदाधिकारियों से संवाद किया। जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन के नेतृत्व में झामुमो धनबाद जिला के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थें। केन्द्रीय महासचिव विनोद पाण्डे ने संगठन कि विस्तृत जानकारी जिलाध्यक्ष से प्राप्त कि तदोपरांत आगामी कार्यक्रम कि विस्तृत जानकारियां देते हुए सभी पदाधिकारियों को दिशानिर्देश दिया। कार्यक्रम कि जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता समीर रवानी ने बताया कि आज केन्द्र सरकार केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया हैं एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झारखण्ड कि जनता केलिए चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को रोकने के प्रयास भी किया गया साथ ही हर दिन हेमंत सोरेन को बदनाम करने के मकसद से नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं केन्द्रीय निर्देशानुसार झामुमो धनबाद का हर कार्यकर्ता अब पंचायत ,वार्ड हर घर तक जाएगा आम जनता के बीच उपस्थित हो कर न्याय कि मांग करेगा। उक्त कार्यक्रम को "न्याय मार्च" नाम दिया गया हैं साथ ही एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम राजधानी रांची में भी करेगा। उक्त कार्यक्रम प्रत्येक दिन चलेगा।साथ ही हर कार्यकर्ता अपने धर्म अनुसार ईश्वर से न्याय के लिए प्रार्थना करेगा एवं धार्मिक अनुष्ठान करेगा।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष लख़ी, सोरेन केन्द्रीय सदस्य सुखलाल मराण्डी, अशोक मंडल, डॉ निलम मिश्रा, अलाउद्दीन अंसारी, धरनीधर मंडल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, जिला कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, संगठन सचिव मदन महतो, संयुक्त सचिव तपन तिवारी, एजाज अहमद, महानगर अध्यक्ष मन्टू चौहान,सचिव अबू तारीक, प्रवक्ता आकाश रवानी, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू हाड़ी, यूवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाम कुरैशी, हरेन्द्र चौहान, राजू प्रमाणिक, बंटी सिंह, राजेश तुरी, फागू प्रमाणिक,सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थें।
0 Comments