धनबाद। पुटकी श्रमिक क्लब में गुरुवार को जनता दल यू के पूर्व प्रदेश सचिव अरविंद राय की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। पुत्र शेखर कुमार राय ने अपने दिवंगत पिता के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रुपेश पासवान ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के धनबाद पिंटू कुमार सिंह थे।
पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि अरविंद राय पार्टी के सच्चे, ईमानदार और कर्मठ सिपाही थे। वह ईमानदार छवि के नेता थे। कार्यकर्ताओ के मान सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने पुटकी क्षेत्र में पार्टी को सींचने का काम किया है। पार्टी में उनके द्वारा दिया गया योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वह अपने व्यवहार के बूते आम जनता के दिलों में आज भी बसे है। इस दौरान शोकसभा का आयोजन किया गया। उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उक्त मौके पर पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब महतो, कांग्रेस के जिला महामंत्री अक्षयवर प्रसाद, टाइगर फोर्स के जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक, भाजपा के प्रदेश के नेता तेज बहादुर सिंह, महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा पांडेय, पंचायत समिति सदस्य राजू कुमार सिंह, मजदूर नेता गोपाल गोराई, गोपीनाथ पासवान, आदित्य पासवान, जिला सचिव बैजू सिन्हा, जिला महासचिव डॉक्टर राजेश राम, साधु शरण पासवान, बैजनाथ भगत आदि मौजूद थे।
0 Comments