धनबाद। फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की वर्ष 2024-26 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को धनबाद क्लब में हुआ। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा शामिल हुईं। संरक्षक सुरेंद्र ठक्कर ने अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका ने अन्य सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह की शुरुआत उपायुक्त माधवी मिश्रा को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं शॉल देकर स्वागत कर किया गया। सभी संरक्षकों को भी सम्मानित किया गया। उपायुक्त को जिला चैंबर ने सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें ट्रेड लाइसेंस के लिए आवश्यक होल्डिंग को हटाने, शहर में सफाई, ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने आदि शामिल हैं। उपायुक्त ने मांगों पर सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिया।
चैंबर को मजबूत बनाने की नींव रखी गई
वर्ष 2024-26 की कार्यकारिणी में पांच संरक्षक, आठ वरीय उपाध्यक्ष, 12 उपाध्यक्ष, 16 सचिव, एक सह कोषाध्यक्ष, 18 संगठन सचिव, 29 मनोनीत सदस्य व 15 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। समन्वय बनाकर काम करने के लिए कमिटी बनाई गई है। जिला चैंबर के सुचारू क्रियान्वयन को क्षेत्रीय कमेटी भी बनी है। जिले को सात जोन में बांटकर चैंबर को और सशक्त बनाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेतन गोयनका ने की। संचालन महासचिव अजय नारायण लाल व धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता ने की।
चैंबर के ये पदाधिकारी व सदस्य मौजूद
समारोह में संरक्षक उदय प्रताप सिंह, सुरेंद्र ठक्कर, देवेन तिवारी, प्रदीप सिंह, प्रमोद गोयल, सुनील पांडे, कौशल सिंह, मनीष रंजन, चंदन मोइत्रा, सुनील सिंह, मिहिर दत्ता, राजकुमार महतो, विनोद गुप्ता, विकास कंधवे, बुनन राव, ललित जगनानी, श्रवण सिन्हा, मनोज ठाकुर, मनोरंजन सिंह, श्रीकांत सौंडिक, जय प्रकाश सिंह, घनश्याम नारनोली, आरिफ सिद्दीकी, जितेंद्र अग्रवाल, गौरव गर्ग, हीरालाल शर्मा, अफ्फाक खान, लोकेश अग्रवाल, प्रेम गंगेसरिया, संदीप मुखर्जी, मंजर आलम आदि मौजूद थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments