धनबाद। भोजपुरी गायक भरत शर्मा बुधवार को एक मामले में धनबाद न्यायालय में पेश हुए। भरत शर्मा पर टीडीएस रिटर्न फाइल करने में गलत आय की जानकारी देने के आरोप है। हाल में भरत शर्मा को कोर्ट से जमानत मिली थी। आज धनबाद न्यायालय में भरत शर्मा कि पेश हुए इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भरत शर्मा ने कहा कि भोजपुरी फिल्म जगत में अश्लीलता फैल गई है अब गायक नही नचनिया बन गए हैं आज भोजपुरी गाना परिवार के साथ बैठ कर नही सुन सकते है ।गायक बिना लड़की के साथ गाना नहीं गाते है। वही भोजपुरी गाना में अभी तक हमने संस्कृति को बचाते हुए गाया है आज के गायक भोजपुरी सभ्यता और संस्कृति को भूल गए हैं उसे नजर अंदर कर अश्लीलता भरोसा रहे है। वही भरत शर्मा इस दौरान एक भोजपुरी गाना भी गुनगुनाया। साथ ही कहा धनबाद में 1977 से रह रहे हैं 1977 से लेकर 1990 तक कोयला मजदूर के रूप में काम भी किया यहां के लोगों से गहरा नाता है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments