धनबाद: झारखंड की पहली आठ लेन सड़क की सौगात को लेकर धनबाद के निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल एवं धनबाद नगर निगम के तमाम पार्षदों ने एक अभिनंदन एवं आभार कार्यक्रम का आयोजन कर एक दुसरे का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान धनबाद के निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री झारखंड के पहले आठ लेन सड़क का उद्घाटन कर रहे है। जो काफी हर्ष का विषय है, लेकिन इस सड़क का सपना और इसके सभी शुरुआती कार्य धनबाद नगर निगम के पार्षदों और अधिकारियों के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि चूंकि नगर निगम के पास 5 करोड़ रुपये से अधिक के किसी कार्य को करने की अनुमति नही है और यह सड़क जो करीब 4 सौ करोड़ रुपये की लागत से बना है इसी वजह से इसका कार्य झारखंड सरकार की मदद से धनबाद नगर निगम के द्वारा पूर्ण कराया गया। उन्होंने बताया कि इस सड़क को लेकर सारा ब्लू प्रिंट धनबाद नगर निगम ने लगातार अपने पांच बैठकों के माध्यम से तैयार किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज धनबाद के पूजा टॉकीज से पुराना बाजार तक बनने वाले फ्लाईओवर का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री कर रहे है। उन्होंने बताया कि इस फ्लाईओवर में न तो राज्य सरकार का पैसा लग रहा है और न ही केंद्र सरकार का। इस फ्लाईओवर का निर्माण धनबाद नगर निगम अपने डीएमएफटी फंड से करेगी। और इस फ्लाईओवर की परिकल्पना और इसके सारे कार्य धनबाद नगर निगम के पार्षदों और अधिकारियों के द्वारा ही किया गया है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments