धनबाद। धनबाद के जनप्रिय पी.के. रॉय कॉलेज के संस्थापक भोला नाथ रॉय के इकलौते बेटे प्रोफेसर बिद्युत कुमार रॉय का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन पर जिले में लोगों ने शोक जताया है। उन्होंने अपना अंतिम सांस अपने धनबाद के 99 साल पुराने पैतृक निवास रॉय विला में ली। आज उनकी अंतिम यात्रा हिरापुर के पी.के. रॉय रोड से शुरू हुई।प्रो. बी.के. रॉय, पी.के. रॉय कॉलेज में जूलॉजी के प्रोफेसर थे। अपने जीवनकाल में उन्होंने कभी किसी छात्र से ट्यूशन फीस नहीं लिया और हमेशा से छात्रों के सबसे चहेते प्रोफेसर रहे। आज उनके छात्र पूरे भारत के उच्च संस्थानों में देश के लिए सेवा कर रहे हैं। उनका इलाज भी उनके छात्रों ने ही किया।
प्रो. रॉय अपनी अर्धांगिनी और दो पुत्रों को छोड़ गए। उनके छोटे बेटे 36 देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वर्तमान में डिजिटल इंडिया के साइंटिफिक एडवाइजर हैं। वहीं उनके परिवारजनों में भी शोक व्याप्त है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments