Dhanbad। कुर्सीडीह मोड़ अनया मार्केट जिला कार्यालय सभागार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जिला धनबाद महानगर अध्यक्ष रामनन्दन पासवान की अध्यक्षता में पदमभूषण सम्मानित रामविलास पासवान की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि समारोह का संचालन महानगर उपाध्यक्ष बाबुनन्द प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन मुन्ना पासवान जिला अध्यक्ष एस.सी./एस.टी. प्रकोष्ठ ने किया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष मुन्द्रिका पासवान एवं विशिष्ट अतिथि कृष्णदेव कुमार प्रदेश अध्यक्ष एस०सी०/एस०टी० प्रकोष्ठ, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी धनबाद राकेश कुमार सिंह प्रदेश महासचिव रामसेवक पासवान, डा० रामप्रवेश पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम रामविलास पासवान जी के चरणो में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष रामनन्दन पासवान ने भारत सरकार से माँग करते हुए कहा कि पदमभूषण सम्मानित रामविलास पासवान जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाय। साथ ही साथ श्री पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान का विधानसभा चुनाव को लेकर जो भी दिशा निर्देश पार्टी को मिलेगा उसे करने के लिए लोजपा (रा०) हमेशा तैयार रहेगी। इस अवसर पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामनन्दन पासवान एवं बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोजपा (रा०) का दामन थामा। लोजपा (रा०) जिला अध्यक्ष रामनन्दन पासवान ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा एवं बहुजन समाज पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं के लोजपा (रा०) पार्टी में आने पर माला पहना कर स्वागत किया।
इस समारोह में उपस्थित हरेराम पासवान, प्रकाश पासवान, राजू वर्मा, संतोष कुमार, त्रिदेव कुमार, रंजीत सिंह, मुनीर अंसारी, सूरज कुमार पासवान, शैलेष कुमार, गुड्डू पासवान, सुनिल कुमार, धीरेन्द्र हाजरा, दशरथ पासवान, ओमप्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments