धनबाद। बरवाअड्डा दुर्गा मंदिर में आज बेलवरण के साथ देवी दुर्गा का किया आवाहन, मां को भक्तों के बीच आने का निमंत्रण दिया गया। इस शुभ अवसर पर शंख, उल्लूक, ढाक वादन के साथ गांव के सभी भक्तगण गाजे बाजे के साथ देवी दुर्गा को आमंत्रण देने निकटवर्ती तालाब में गए। तालाब के किनारे विधि विधान से पूजन अर्चन कर मां को पंडाल में पधारने का आह्वान किया गया। अगली सुबह बृहस्पतिवार को ढ़ोल बाजे के साथ पूरी शुद्धता के साथ नव पत्रिका के साथ मां दुर्गा को पंडाल में लाया जाएगा। मां दुर्गा के पंडाल में प्रवेश करने के बाद पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल के हाथों संपन्न हुआ। मौके पर आशीष मंडल, रीना मंडल,शंभू मुखोपाध्याय, शैलेंन चक्रवर्ती, विजय चक्रवर्ती, शंभू पांडे, कार्तिक मंडल, दिनेश मंडल, उज्जवल मंडल, शिपु मंडल, विश्वजीत मंडल, विनय मंडल मौजूद रहे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments