धनबाद: आयुष फाउंडेशन धनबाद और रोटी बैंक यूथ क्लब के तत्वाधान में तेलीपारा स्थित गीताश्री मंडप में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शोभा मुख्य अतिथि पूर्णिमा सिंह जी और शारदा सिंह ने बढ़ाई। जबकि रमा सिंह और विभा सिंह ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। राजू सिंह अनुरागी, सिमरन कौर और अभिषेक ठाकुर ने अपने मधुर संगीत से पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बनाए रखा। कार्यक्रम की शुरुआत माता अम्बे की आरती से की गई, जिसके बाद सभी अतिथियों का चुनरी और फल की टोकरी देकर सम्मान किया गया। इस रंगारंग आयोजन में लगभग 400 महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने मिलकर डांडिया खेला।
सभी उपस्थित लोगों के लिए शुद्ध शाकाहारी रात्रि भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से भी कार्यक्रम स्थल पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आयुष फाउंडेशन धनबाद और रोटी बैंक यूथ क्लब के सभी सदस्य इस आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments