Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पूर्व पार्षद रणविजय महतो की हृदय गति रूकने से हुआ निधन


धनबाद। मनईटाॅड़ बस्ती के समाजसेवी पार्षद पति एवं पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 30 के रणविजय महतो उर्फ पतरु (43 साल) का आज सुबह 7:00 बजे हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वह पिछले कुछ सालों से लकवा बीमारी से ग्रसित थे। क्षेत्र में उनकी जनता के बीच अच्छी पकड़ थी और उन्होंने बहुत सारे विकास कार्य किए हैं। उनके पिता स्वर्गीय गोपाल महतो वार्ड  आयुक्त थे,और पत्नी निवर्तमान पार्षद हे,उनका एक बेटा एक बेटी है। तीन भाइयों में पतरू सबसे बड़ा थे वे अपने पीछे पूरा भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन में श्रद्धांजलि देने में निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, झामुमो के बलराम महतो, जग्गू महतो भाकपा-माले नेता राणा चट्टराज, कांग्रेस नेता रवींद्र वर्मा, कुंभनाथ सिंह,जय लाल महतो,गणेश महतो  मुखिया सुनील महतो, प्रभास पाल, दिनेश महतो, कुमार कौशल आदि नेता उपस्थित थे। रणविजय महतो का निधन का खबर पाकर जिला से बाहर रहे विधायक मथुरा महतो, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य चंद्रदेव महतो,हरिप्रसाद पप्पू ने दूरभाष पर शोक व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments