Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, तो बाघमारा से जलेश्वर महतो पर कांग्रेस पार्टी ने भरोसा जताया

 


धनबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार कांग्रेस ने अपनी पुरानी टीम पर ही भरोसा जताया है और एक बार फिर सरकार में कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों को उनकी पसंदीदा सीट से ही उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्वी से टिकट दिया गया है जबकि रामगढ़ से एक बार फिर ममता देवी को टिकट मिला है। इसके साथ ही झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, तो बाघमारा से जलेश्वर महतो पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

 

बरही से कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला को टिकट मिलने पर संशय के बादल छाए हुए हैं। धनबाद समेत कुछ सीटों पर भी मंथन जारी है।

 

Post a Comment

0 Comments