Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चिराग बन कर घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में वोट मांगे और 20 नम्बर को एक एक वोट भाजपा के पक्ष में दिलाकर झरिया से ऐतिहासिक जीत दिलाएं:चिराग पासवान



DHANBAD : झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान झरिया पुराना आरएसपी कॉलेज में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया साथ ही रोड शो में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्हें देखने और सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा, मैं अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के संघर्षों की कसम खाकर कहता हूं कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है तब तक आरक्षण और संविधान पर कोई आंच नहीं आएगी। 

चिराग पासवान ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जेएमएम और कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के गरीबों का पैसा लूटकर अपने घरों में भरने का काम कर रहे हैं। जेएमएम कांग्रेस ने राज्य में महिलाओं को असुरक्षित कर दिया है। युवाओं को पांच लाख नौकरी देने के नाम पर पांच सालों तक ठगा। इसलिए झारखंड को भ्रष्टाचार और लूट की सरकार से मुक्त करने के लिए भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है।


केंदीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा  जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी उन्होंने राम मंदिर के बारे में सोचा तक नहीं.500 सालों से रामल्ला धूप, धूल, गर्मी, बरसात सहते रहे, कांग्रेस की सरकार के दौरान भगवान राम को टेंट में रहना पड़ा और उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं था।लेकिन देश में भाजपा की सरकार बनते ही भगवान राम भक्तों को भव्य राम मंदिर देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिसका लोकार्पण और राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किय


चिराग पासवान ने युवाओं से कहा चिराग बन कर घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में वोट मांगे और 20 नम्बर को एक एक वोट भाजपा के पक्ष में दिलाकर झरिया से ऐतिहासिक जीत दिलाएं। विजय संकल्प सभा समारोह में भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने केंदीय मंत्री चिराग पासवान को तलवार और माला पहना कर स्वागत ओर अभिनंदन किया। साथ ही कई अन्य लोगों ने भी चिराग पासवान का गर्मजोशी से स्वागत किया। इधर रागिनी सिंह ने झरिया में रोड शो शक्ति प्रदर्शन किया।

Post a Comment

0 Comments