Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तेजस्वी यादव के नहीं पहुंचने से लोगों में मायूसी साफ दिखी। दो घंटे तक लोगों ने उनके आने का इंतजार किया। मंच से कहा गया कि पटना में उनका हेलिकॉप्टर खराब हो गया


कुमारधुबी। कुमारधुबी के केएफएस स्टेडियम में आयोजित सभा में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नहीं पहुंचने से लोगों में मायूसी साफ दिखी। दो घंटे तक लोगों ने उनके आने का इंतजार किया। मंच से कहा गया कि पटना में उनका हेलिकॉप्टर खराब हो गया है इसलिए वो नहीं आ पायेंगे। यह घोषणा होते ही सभा से सभी चले गये। बिहार के काराकाट सांसद भाकपा माले के सुदामा प्रसाद उस समय भाषण दे रहे थे। अन्य नेताओं सहित प्रत्याशी अरूप चटर्जी का भाषण भी नहीं हुआ था। कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी से ही उन्हें ठगने का काम किया जा रहा है।

सभा में इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस का कोई क्रेज नहीं दिखा। झण्डा बैनर लिये समर्थक भी नहीं दिखे। कुछ नेता मंच पर जरूर दिखे। वहीं घटक दल लोजपा का कोई नेता व झण्डा नहीं दिखा। झारखण्ड में हेमंत सरकार ने गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान एवं महिलाओं के लिये कल्याणकारी योजनायें लाकर अच्छा काम किया है। इन योजनाओं को लाकर सरकार ने झारखण्ड राज्य अलग होने के उद्देश्य को पूरा करने का प्रयास किया है। उक्त बातें भाकपा माले के केन्द्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कही। वो कुमारधुबी के केएफएस स्टेडियम में इंडिया गठबंधन की जनसभा में बोल रहे थे। कहा कि निरसा विधानसभा से भाकपा माले प्रत्याशी अरूप चटर्जी आम लोगों के हर सुख दुख में खड़े रहते हैं।

उनकी जीत सुनिश्चित है। चटर्जी यहां के लोगों की हर उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झारखंड में उनका सबसे अधिक राज रहा, बावजूद जनता परेशान रही। जनता को कल्याणकारी योजनाओं से महरूम रखा। वो अबुआ नहीं अडानी राज कायम करना चाहती है। अलग झारखण्ड राज्य के आंदोलन में जिसने कुर्बानी दी उन्हें सत्ता से दूर रखा गया। जनता से झूठे वादे कर उन्हें बरगलाकर रखा। लेकिन अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है। 2019 के चुनाव में जनता ने यह साबित किया है। इस बार और मजबूती से इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। कहा कि मोदी आये या योगी अब जनता उनके छलावे में आने वाली नहीं है। यूपी के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने गरीबों के घर पर बुलडोजर चला झूठी वाहवाही लूटने का काम किया है। जिसका जवाब लोकसभा चुनाव में जनता ने दे दिया। इससे पहले जुलूस की शक्ल में माले समर्थक और कार्यकर्ता सहित घटक दलों के लोग सभास्थल पहुंचे और नारे लगाये। सभा की अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने किया। सभा को कांग्रेस के दुर्गा दास, झामुमो के गुलाम कुरैशी, माले के नागेन्द्र कुमार आदि ने संबोधित किया।


सभा में इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस का कोई क्रेज नहीं दिखा। झण्डा बैनर लिये समर्थक भी नहीं दिखे। कुछ नेता मंच पर जरूर दिखे। वहीं घटक दल लोजपा का कोई नेता व झण्डा नहीं दिखा।

Post a Comment

0 Comments