धनबाद : झारखंड विधानसभा चुनाव में धनबाद के भाजपा प्रत्याशी राज सिंहा के समर्थन मे असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के भाजपा सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कोयला नगर स्थित नेहरू कंपलेक्स ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित किया।सरमा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश के हिंदुओं को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भाजपा इसे कभी सफल नहीं होने देगी। “राहुल गांधी और कांग्रेस का एजेंडा हिंदुओं को बांटने और समाज में विभाजन पैदा करने का है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस एकता को बनाए रखेगी और ऐसी साजिशों को नाकाम करेगी। हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड के कांग्रेस नेताओं आलमगीर आलम और इरफान अंसारी पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “इन दोनों नेताओं को ‘सर्विसिंग के लिए गंगा नदी में भेजा जाना चाहिए’।”
उन्होंने संथाल परगना के कुछ इलाकों में स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी होने के मुद्दे पर कहा कि “शुक्रवार के बजाय छुट्टी मंगलवार को होनी चाहिए।” उनका यह बयान झारखंड सरकार की नीतियों पर तीखी आलोचना के रूप में देखा जा रहा है।
भाजपा नेता ने झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कमरे के आवंटन को लेकर भी हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अगर विधानसभा में नमाज के लिए कमरा है, तो हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए भी जगह होनी चाहिए।”
सभा के अंत में हिमंता बिस्वा सरमा ने जनता से अपील की कि वे भाजपा के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा, “हम भावी पीढ़ी के लिए एक मजबूत और समृद्ध झारखंड का निर्माण करना चाहते हैं। इसके लिए भाजपा की जीत जरूरी है।
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments