Hot Posts

6/recent/ticker-posts

MVT में देव दीपावली का आयोजन किया गया,आर्थिक सहयोग का संकल्प लेने वाले ट्रस्टियों का सम्मान एवं आभार समारोह भी आयोजित किया गया



धनबाद। MVT के प्रांगण में देव दीपावली का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में दानदाताओं के द्वारा दीप प्रज्वलन हेतु दीपदान का आह्वान किया गया था। विदित हो कि शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान का शुभ धार्मिक महत्व है। उक्त कार्यक्रम में दानदाताओं ने उत्साह पूर्वक योगदान किया एवं एक ऐतिहासिक पर्व का धनबाद की धरती पर हर्षोल्लास से आयोजन हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मुकिम ने सभी सदस्यों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के सचिव बिनोद पंसारी ने किया।

ISKCON धनबाद के मुख्य संचालनकर्ता  नामप्रेम प्रभु ने पूरे विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान कर देव दीपावली के पर्व को पवित्रता एवं सुरुचि पूर्ण तरीके से संपन्न कराया। प्रभु गौर निताई (राधाकृष्ण)  की पालकी का सभा में भ्रमण गाजे-बाजे के किया गया। ISKCON के नामप्रेम प्रभु एवं सुनिता माता ने देव दीपावली के महात्म्य की बोधकथा एवं संकिर्तन से सभा को आलोकित किया।कार्यक्रम में संस्था के निर्माण कार्य में आर्थिक सहयोग का संकल्प लेने वाले ट्रस्टियों का सम्मान एवं आभार समारोह भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन मे श्री बाबुलाल अग्रवाल, श्री योगेन्द्र तुलस्यान, श्री वेद प्रकाश केजरीवाल, श्री अनिल गुप्ता, श्री श्याम पसारी, श्री सुनिल मित्तल, श्री अनिल अग्रवाल, श्री सज्जन खरकिया, डाॅ वि. एन. चौधरी, श्री अशोक चौधरी, श्री राजेंद्र बंसल, मातृशक्ति र्निमला तुलस्यान, सुश्री अनिता मुकिम, सुश्री शिल्पी पसारी आदि ने अपनी उपस्थिति दी।

Post a Comment

0 Comments