Hot Posts

6/recent/ticker-posts

समाज सेवी उदय प्रताप सिंह ने झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो के पुण्यतिथि श्रद्धांजलि दी

 


धनबाद। झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की आज  पुण्यतिथि  को धनबाद रेलवे स्टेशन रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर समाज सेवी उदय सिंह व दिलीप सिंह अपने समर्थकों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। तथा पुष्पअर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि  झारखंड के शोषित, दलित आदिवासियों के हक अधिकार की लड़ाई बिनोद बाबू ने लड़ी। और  झारखंड अलग राज्य का गठन किया गया।

लेकिन ब‍िनोद बाबू के सपनों का झारखंड आज तक नहीं बन सका है। उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम सभी को समर्पित भाव से संघर्ष करना होगा। विनोद बिहारी महतो ने झारखंड के लोगों को पढ़ो, लड़ो और बढ़ो का नारा देते रहें। जिससे कि झारखंड के लोग जागरूक हो और भारत का अग्रणी राज्य बन सके।

Post a Comment

0 Comments