धनबाद। बंगाली वेलफेयर सोसाइटी ने सिटी सेंटर में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 162वीं जयंती मनाई। सिटी सेंटर स्थित स्वामी विवेकानन्द चौक को फूलों से खूबसूरती से सजाया गया था। स्वामीजी के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए सोसायटी के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे। सदस्यों ने परिवार सहित स्वामी विवेकानन्द के सिद्धान्तों पर चलने की शपथ ली। इस अवसर पर राज सिन्हा, विधायक धनबाद चन्द्र शेखर अग्रवाल पूर्व मेयर धनबाद, अशोक पाल एवं बैभब सिन्हा जैसे गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अभया सुंदरी गर्ल्स हाई स्कूल, हीरापुर में भी विवेकानंद जयंती पर सिट एंड ड्रा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कुल 245 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र बहुत उत्साहित थे। सफल प्रतिभागियों को 23 जनवरी को नेताजी जयंती पर सम्मानित किया जाएगा। सभी सफल प्रतिभागियों को फोन पर सूचित किया जाएगा।

.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments