धनबाद। श्रीगुरु नानक देवजी महाराज का 557 वां पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति व उल्लास के साथ मनाया गया। बैंक मोड़ स्थित बड़े गुरुद्वारे परिसर में भव्य दरबार सजा। सर्वप्रथम सुबह में सहज पाठ का अयोजन किया। गुरु नानक देव के जयकारों से पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो गया। सहज पाठ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सुबह से ही गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी गई थी। गुरु नानक देव के जयकारों से पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो गया। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन दरबार और कथा प्रवचन कार्यक्रम हुआ। पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया। मत्था टेक आशीर्वाद लिया। गुरबाणी कीर्तन व कथा प्रवचन का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर से आए हजूरी रागी जत्था भाई हरजीत सिंहजी ने शबद गायन के माध्यम से सिख संगतों को निहाल किया। "सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होया...।
इक ओंकार सतनाम, करता पुरख निरभउ निरवैर...। नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार...। जो श्रद्धा कर सेवदे, गुर पार उतारणहार..। नानक दुखिया सब संसार, सो सुखिया जिस नाम आधार...। आदि शबद गायन पर श्रद्धालू खूब झूमे। इसके बाद कथा कथा प्रवचन का कार्यक्रम हुआ। वहीं संध्या में पुनः गुरुद्वारा के दीवान हाल में भजन-कीर्तन गायन व प्रवचन का कार्यक्रम हुआ। मौके पर श्रद्धालुओं ने दीप माला कर आतिशबाजी की। लोगों ने एक दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाई दी।
गुरु साहिब की वाणी जात-पात से ऊपर उठकर मानव नव प्रेम का संदेश देती है : डॉ. हरभज हरभजन सिंहजी
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से आए डॉ. हरभजन सिंहजी ने प्रवचन केमाध्यम से गुरु साहिब के उपदेशों, मानवता, समानता, प्रेम, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। गुरु साहिब के जीवन, उनके महान विचारों और समाज को अज्ञानता व आध्यात्मिक संदेशों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देवजी महाराज का प्रकाशोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मानवता, भाईचारे, सद्भावना एवं निस्वार्थ सेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का पावन अवसर है। गुरु साहिब की वाणी आज भी समाज को जात-पात, भेदभाव और अज्ञानता से ऊपर उठकर एकता एवं प्रेम के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। कार्यक्रम का समापन गुरु महाराज के प्रति श्रद्धा व अरदास के साथ हुआ।
भक्तों ने गुरु का लंगर छका...
प्रकाश पर्व पर बड़ा गुरुद्वारा परिसर में गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया। जिसमें श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ वितरित किया गया। इस अवसर पर 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर छका। पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। संगत ने एक साथ बैठकर गुरु का लंगर ग्रहण किया, जो समानता, भाईचारे और मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण बना।





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments