धनबाद। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पूर्व झरिया विधायिका पूर्णिमा नीरज सिंह बैंक मोड़ स्थित ऐतिहासिक बड़ा गुरुद्वारा साहिब पहुंचीं। यहां उन्होंने गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाकर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से सिरोपा भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने गुरु साहिब के बताए प्रेम, सेवा, समानता, मानवता और भाईचारे के मार्ग को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। साथ ही समस्त झरिया एवं धनबाद वासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें सदैव सत्य, सद्भाव, निस्वार्थ सेवा और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनका संदेश आज भी समाज को एकता और आपसी प्रेम के सूत्र में बांधने का कार्य करता है। वाहेगुरु जी की कृपा समस्त मानव समाज पर सदैव बनी रहे।





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments