Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संगत पंगत ट्रस्ट के प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बच्चों को मोटिवेट करते हुए अपनी प्रतिभा के अनुसार लक्ष्य तय करने को कहा

 


धनबाद । छात्रों को अपनी प्रतिभा को जान कर हर क्षेत्र में सफलता के लिए प्रयास करना चाहिए । छात्रों के मनोबल को बढ़ाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री  सुबोधकांत सहाय ने उक्त बातें संगत पंगत के प्रतिभा सम्मान समारोह में कही । सहाय ने आयोजन में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफल जीवन के लिए स्वयं में लीडरशिप को बढ़ाए । यूनियन क्लब में आयोजित संगत पंगत के प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक से सफल छात्रों को सम्मानित किया गया है । मौके मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संगत पंगत के प्रदेश संयोजक अमितेश सहाय, आईपीएस में प्रोन्नत हुए मुकेश कुमार,   दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या सरिता सिन्हा, बीसीसीएल के डायरेक्टर फाइनेंस राकेश सहाय, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, प्रसिद्ध समाजसेवी जितेंद्र सिन्हा, एसएनएमसीएच के प्राचार्य ज्योति रंजन प्रसाद, डॉ नीतू सहाय उपस्थित हुए । मंच संचालन संजय कुमार ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रवि श्रीवास्तव, संजय बक्शी, उपेन्द्र वर्मा, प्रभात रंजन, संजय सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव, संजीव रंजन, प्रमोद लाला, विजय सहाय, बिजय कुमार, प्रभाकर कुमार, राजीव मंजुला रंजन, राजकुमार वर्मा आदि का योगदान रहा । 

छात्रों को हर सम्भव सहयोग करेगा संगत पंगत: अमितेश 

छात्रों को संबोधित करते हुए संगत पंगत के प्रदेश संयोजक अमितेश सहाय ने कहा कि किसी भी बच्चे को पढ़ाई में किसी तरह की कोई परेशानी आये तो ट्रस्ट के सामने आए । मेधावी छात्रों को हर सहयोग के लिए हमेशा ट्रस्ट  तैयार रहेगा ।

प्रतिभा सम्मान समारोह में ये हुए सम्मानित

श्रेस्ठा सिन्हा, श्रद्धा, सुबोध कुमार वर्मा, शिवम सिन्हा, केशव सिन्हा, मानसी लाला, हर्षित सिन्हा, अनुपम दयाल, विनीता दयाल, अनुषा सिन्हा, पर्थ सिन्हा,सिनी शेखर, स्वरित सिन्हा, अनघ प्रकाश सिन्हा, प्रतीक राज, विकास रौशन, जिया चांद, अमरदीप कर्ण, अंश सहाय, रत्नेश रौशन, अभिजीत श्रीवास्तव, माही सिन्हा, कुमारी अनुष्का, प्रिंयका सिन्हा, उमंग कुमार ।

Post a Comment

0 Comments