Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बड़ा गुरुद्वारा में सीखी बाना(पहनावा) मुकाबले में बच्चे हुए सम्मानित

 


धनबाद। बैंक मोड़ बड़ा गुरुद्वारा में सीखी बाना(पहनावा) मुकाबला हुआ। मुकाबले में बच्चों के अभिभावक  उन्हें सिखी पहनावे में तैयार कर गुरुद्वारा पहुंचे। इस अवसर पर बच्चों से सिख इतिहास, साहिबजादो की शहादत का इतिहास एवं अन्य प्रश्न पूछे गये, जिसका बच्चों ने बखूबी जवाब दिया। अव्वल आने वाले बच्चों को सिख इतिहास संबंधित पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा के महासचिव गुरजीत सिंह ने मृत्यु भोज पर रोक लगाने की संगत से अपील किया। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर  पूरा परिवार शोकाकुल होता है उस समय भोज का आयोजन करना बिल्कुल उचित नहीं है एवं उन्होंने प्रत्येक रविवार को एक टाइम दाल रोटी का लंगर  चलाने के लिए संगत से सहयोग मांगा।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष दिलजोन सिंह ग्रेवाल,  महासचिव गुरजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह मांझा, तेजपाल सिंह, सहसचिव राजेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह एवं धर्म प्रचार सचिव  खजान सिंह की सक्रिय भागीदारी रही।

Post a Comment

0 Comments