Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मतदाताओं के लिए 29 सितंबर को झारखंड स्टेट इलेक्शन क्विज का किया जाएगा आयोजन



धनबाद। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार के निर्देशानुसार स्वीप एक्टिविटी के तहत आगामी 29 सितंबर को मतदाताओं के लिए झारखंड स्टेट इलेक्शन क्विज का आयोजन झारखंड के सभी 24 जिलों में किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाले इच्छुक मतदाता 26 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 29 सितंबर को सुबह 9:00 से 9:30 बजे के बीच ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया जाएगा।क्विज में 24 जिला के टॉपर्स के लिए 5 अक्टूबर 2024 को रांची में ऑफलाइन क्विज का आयोजन किया जाएगा।ऑफलाइन क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹50000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 30000 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹20000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं जिला में आयोजित क्विज में जिला टॉपर को ₹10000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो संदेश जारी कर झारखंड के सभी मतदाताओं को इसमें सम्मिलित होने का अनुरोध किया है। साथ ही उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने भी जिले के अधिक से अधिक मतदाताओं को इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन कराने और इसमें शामिल होने का अनुरोध किया है।


#Team PRD Dhanbad

Post a Comment

0 Comments