Dhanbad। संस्कार भारती धनबाद महानगर की बैठक डॉ प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें 1 सितम्बर 2024 रविवार को 39 वीं श्री कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनसार होना निश्चित है। इस कार्यक्रम में बाल कान्हा और राधा के रूप सज्जा के तीन ग्रुप में प्रतियोगिता होगी ग्रुप अ 0 से 5 वर्ष के कृष्ण रूप सज्जा, ग्रुप ब 0 से 6 वर्ष राधा रूप सज्जा और ग्रुप स 5 वर्ष से अधिक 10 वर्ष तक कृष्ण रूप सज्जा जिन्हें भगवत गीता के श्लोक या श्री कृष्ण की अमृत वाणी भी बोलना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरेंद्र सिंह CEO अशर्फी हॉस्पिटल और विशिष्ट अतिथि प्रवीण कुमार सहायक श्रमायुक्त धनबाद होंगे। इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बैठक में मंत्री संजय सेन गुप्ता, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, नीरज कुमार प्रसाद, संयोजक मंडल संजय झा, धीरज कुमार, सरसी चंद्र, संजय महतो बरनाली गुप्ता उपस्थित रहे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments