Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए और कोलकाता मामले में आरोपी को फांसी से कम कोई सजा नही होनी चाहिए: विजय झा



धनबाद : धनबाद गांधी सेवा सदन में समाजसेवी विजय झा ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे  देश में कई जगहों पर हो रही महिलाओ के साथ घटना के प्रति सख्त कानून के तहत कार्य हो और कोलकाता मामले में आरोपी को फांसी से कम कोई सजा नही होनी चाहिए। इस मामले में महामहिम को पत्र प्रेषित की गई।समाजसेवी विजय झा ने मीडिया को बताया की 9 अगस्त को कलकत्ता में हुई घटना के उपरांत झाँसी,आसाम, बदलापुर, महाराष्ट्र में भी ऐसी घटना घट चुकी है। बदलापुर में चार वर्षीय दो बच्चियां भी शिकार हुई है। अब समय आ गया है की देश की आधी आबादी की रक्षा करने हेतु ऐसे मामले में कठोर से कठोर कदम उठाने की जरुरत है। जिससे की छोटी बच्चियां स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाली बहन बेटियां घर से बाहर काम करने वाली महिलाये अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके और यह तभी संभव है जब देश में ऐसे कठोर  कानून का प्रावधान हो। जिसके खौंफ से अपराधी अपराध करने का दुःसाहस ना कर सके और देश की जनता राहत महसूस कर सके।विजय झा जी ने वर्तमान कानून को लेकर पत्र लिखी गई है महामहिम को जिसमे ऐसे सभी मुकदमे की जाँच सीबीआई को दिया जाना चाहिए। (2) ऐसे मुकदमे का जाँच के बाद न्यायलय में आरोप पत्र समर्पित करने का समय 30 दिन सिमित किया जाना चाहिए। (3) ऐसे सभी मुकदमे का निचली अदालत द्वारा 100 दिन अंदर फैसला किया जाना चाहिए। (4) ऐसे सभी मुकदमे के लिए स्पेशल कोर्ट का गठन होना चाहिए। (5) निचली अदालत द्वारा फैसला देने के बाद  सिर्फ एक अपील का प्रावधान किया जाना चाहिए। (6) ऐसे गठित स्पेशल कोर्ट में दिन रात, रविवार के साथ साथ सभी छुटिया के दिन भी सुनवाई की जानी चाहिए। (7) ऐसे उत्पीड़न के मामले में मुख्य आरोपी की फांसी से कम कोई भी सजा नही होनी चाहिए। (8) ऐसे कांड में संलिप्त व्यक्ति को आवशयकता के आधार पर कोई छूट नही मिलनी चाहिए। (9) अभियुक्त जब तक जेल में रहे तब तक एक दिन के लिए भी उसे किसी भी आधार पर पेरोल नही मिलनी चाहिए। (10) सजा प्राप्त व्यक्ति को जेल के अंदर अलग सेल में बिलकुल अकेला रखा जाना चाहिए। (11) ऐसे मुकदमे में सजा प्राप्त व्यक्ति के सभी मौलिक अधिकार कानूनी अधिकार और संवैधानिक अधिकार को समाप्त किया जाना चाहिए।

आज के इस प्रेसवार्ता में विजय झा समाजसेवी, गौतम मंडल सामाजिक कार्यकर्त्ता, तारकनाथ दास, जुबैर आलम आदि उपस्थित थे।






Post a Comment

0 Comments