धनबाद। धनबाद के पाण्डरपाला इलाके में 31 अगस्त, को एक अज्ञात महिला का गर्दन कटा शव पम्पु तालाब से बरामद किया था। घटना की जांच में पता चला कि आरोपी इरफान अंसारी उर्फ कल्लू ने एकतरफा प्यार के चलते महिला की हत्या कर दी थी। आरोपी ने महिला का सिर काटकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, ताकि अपने विरोधी को फंसा सके। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर महिला का धड़ भी बरामद कर लिया है।
वहीं मामले को लेकर प्रेस वार्ता कर धनबाद डीएसपी दीपक कुमार ने बताया पुलीस को जांच के दौरान पता चला के किसी ने व्हाट्सएप पर हल्दी लगे कटा हुआ सिर की तस्वीर वायरल की थी। मोबाइल नंबर की जांच करते हुए आरोपी इरफान अंसारी उर्फ कल्लू को बाईपास रोड स्थित सिटी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दास टोला की एक महिला से एकतरफा प्यार करता था और उसके भाई से विवाद होने के बाद बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने धनबाद स्टेशन के पास से एक महिला को बहला-फुसलाकर लाया और उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद, आरोपी ने महिला का सिर काटकर उस महिला के मामा के घर के आंगन में रखा और उसकी तस्वीर वायरल कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महिला का धड़ पम्पु तालाब के दूसरे छोर पर झाड़ियों से बरामद किया गया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments