धनबाद। जिला ग्रामीण भाजपा कार्यसमिति की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर की अध्यक्षता में हुई । बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई रणनीति तैयार की गयी। बूथ स्तर तक बैठक करने का निर्णय लिया गया । इससे पूर्व मंडल समिति की बैठक होगी । दस सितंबर तक सभी बैठकें पूरी कर ली जायेगी । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस बार झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी । राज्य की जनता हेमंत सोरेन सरकार की गलत नीतियों एवं वादाखिलाफी से ऊब चुकी है । संचालन महामंत्री निताय रजवार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री मनोज मिश्रा ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, ज्ञानरंजन सिन्हा, टुंडी विधानसभा प्रभारी रमेश राही, निरसा विधानसभा प्रभारी राजकुमार अग्रवाल, तारा देवी,राजेश चौधरी, बलदेव महतो, रानी केराई, रामप्रसाद महतो, आशीष मुखर्जी, काजल नाग,प्रकाश बाऊरी,रतिरंजन गिरि, राजेश सिंह, संजय महतो,कविता वर्णवाल, मनीष साव, रविश्वर मरांडी, समीर साहू, महादेव कुम्भकार, दीपा दास, परेश चन्द्र दास, संजीव मिश्रा, अजय सिंह, सुनील मंडल, अरविंद पाठक,तालेश्वर साव,बृहस्पति पासवान, अरविंद सिन्हा, रंजीत सिंह, तिलक मंडल, बलराम साव,माथुर मंडल, मनबोध रावनी,इंद्रजीत मंडल, निवास तिवारी, खिरोधर मंडल, योगेश ठाकुर, कार्तिक मिश्रा, विरंचि सिंह,विश्वजीत मुखर्जी ,कपूर रवानी आदि ने भाग लिया ।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments