Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आयकार टैक्स में राहत के नाम पर घूस लेने का मामले में गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को बेऊर जेल भेजा गया



धनबाद | घूसखोरी में गिरफ्तार पटना-धनबाद के निलंबित प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार समेत पांचों आरोपियों की रिमांड अवधि सोमवार को समाप्त हो गई। इसके बाद सीबीआई ने संतोष, मटकुरिया निवासी जीटीएस आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक गुरपाल सिंह, धनबाद क्लब के सचिव डॉ प्रणय पूर्वे, बिचौलिए राजीव कुमार और अशोक चौरसिया को पटना के कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया। कारोबारियों को टैक्स में राहत देने के लिए 10 लाख की रिश्वतखोरी के मामले में संतोष और राजीव को 27 अगस्त को पटना से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद धनबाद में छापेमारी कर गुरपाल सिंह, डॉ प्रणय पूर्वे व अशोक चौरसिया की गिरफ्तारी हुई। सब को सीबीआई ने 28 अगस्त को पटना के सीबीआई कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने पूछताछ के लिए उनकी 5 दिनों की रिमांड सीबीआई को दी थी। पूछताछ के बाद सीबीआई ने देवघर के आयकर कार्यालय, पाकुड़ में कोयला कारोबारी हाकिम मोमिन के ठिकानों पर छापेमारी की। वहां से कई दस्तावेज, हार्डडिस्क जब्त किए गए हैं। एजेंसी जल्द और छापेमारी कर सकती है।



Post a Comment

0 Comments