Dhanbad. मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शक्ति शाखा एवं धनबाद शाखा के द्वारा शुक्रवार को बस्ताकोला गौ शाला में गौ सेवा का कार्यक्रम किया गया। जिसमें गुड,चोकर और हरे घास की व्यवस्था की गई। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए, राह चलते मवेशियों के लिए 30 नाद लगवाए गए। और सबसे पुण्य का काम हमारी संरक्षक सदस्य रेखा राही की माताजी के द्वारा गौ दान किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष मेघा शर्मा, सचिव ईशा अग्रवाल, संरक्षक सदस्य सीमा सुल्तानिया, रेखा राही, पूर्व अध्यक्ष सुनीता जिंदल,मधु अग्रवाल, इस कार्यक्रम की संयोजिका सविता सिंघल,शाखा सदस्य रितु अग्रवाल , पूजा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सीमा रिटोलिया, साथ ही धनबाद शाखा अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय सरावगी, सचिव दीपक शाह उपस्थित थे।
0 Comments