Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद जिला जनता दल यू० के जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया

 






Dhanbad. आज धनबाद जिला जनता दल यू० के जिला कार्य समिति, प्रखण्ड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित जिले से आने सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की बैठक धनबाद परिसदन में की गई।जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष  पिन्टु कुमार सिंह ने किया तथा संचालन प्रदेश सचिव राजु कुमार सिंह ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे ने किया।विगत दिनों आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में जो सैलानियों की निर्मम हत्या कर दी गई उसे लेकर दो मिनट का मौन धारण किया गया और उनकी आत्मा को शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।

इस बैठक में मुख्य रूप से पाँच प्रस्ताव पारित किये गयेः-

1. जून माह के आखिरी सप्ताह में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जिसमें पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय  अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री  राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, पार्टी के राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  संजय झा एवं पार्टी के राज्यसभा सांसद सह झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष  खीरू महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

2. आगामी धनबाद में होने वाले नगर निगम का चुनाव में जनता दल यू० द्वारा अपना प्रत्याशी उतारने का निर्णय।

3. धनबाद में एक हवाई अड्डा एवं एम्स अस्पताल बनाने हेतु चरणबद्ध तरीके से आंदोलन पार्टी द्वारा करने का निर्णय।

4. जिले में विधि-व्यवस्था की चरमराई स्थिति एवं बिजली का भी चरमराई स्थिति को लेकर जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना देने का निर्णय।

5. संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान जोर-शोर से प्रखण्ड स्तर पर चलाने का निर्णय।

इस बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री पिन्टु कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव उदय कुमार सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम स्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, प्रदेश महासचिव सुशील सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान, श्री के०बी० सहाय, प्रदेश सचिव राजु कुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना सिन्हा, विजय सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शंकर चौरसिया, दिलीप सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज प्रसाद, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, रीता रानी मण्डल, दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कृष्णदेव पासवान, धनबाद प्रखण्ड अध्यक्ष बबलु मोदक, बलियापुर प्रखण्ड अध्यक्ष शिव चरण महतो, निरसा प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय, पूर्वी टुण्डी प्रखण्ड अध्यक्ष शिशिर दॉ, अक्षय सिन्हा, टुण्डी प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेण्य, तोपचांची प्रखण्ड अध्यक्ष जितेन्द्र पाण्डेण्य, बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, झरिया नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, साधु शरण पासवान, डॉ० राजेश राम, अशोक सिंह, स्कृतिकान्त सिंह, सकलदेव राय, बैजु सिन्हा, अनिल सिन्हा, जिला महासचिव झप्पु सिन्हा, मिथिलेश दुबे, नेपाल प्रमाणिक, नमन भारती, आदित्य पासवान, अशोक रविदास, गौतम पाण्डेय, अरूण पासवान, कपिलदेव यादव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments