Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एकल श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता, उत्तर झारखंड संभाग का हुआ आयोजन,ग्रामीण समाज में धर्म, संस्कृति के विकास एवं उत्थान रहा उद्देश्य

 







Dhanbad। *एकल श्रीहरि* के द्वारा उत्तर झारखंड *संभाग स्तरीय सत्संग मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम* का आयोजन- शिव मंदिर प्रांगण, कल्याणपुर, बरवड्डा में हुआ । इस प्रतियोगिता में 6 अंचलों ने भाग लिया अंचल - गोविंदपुर, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, दुमका, पाकुड़, जिसमें दुमका आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम ग्रामीण समाज में अपने धर्म संस्कृति के विकास एवं उत्थान हेतु आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को अप्रैल, 2026 माह मे राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता श्री अयोध्या धाम में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त होगा। श्री हरि कथा प्रसार योजना आज एक ऐसा स्वरूप है जो ग्रामीण समाज में चेतना जागृत का कार्य कर रहा है, जिससे कि समाज में एक अच्छी संस्कृति का पुनर्जागरण हो सके। सुदुर बनवासी क्षेत्र में रहने वाले समाज को सत्संग से जोड़ना और अपनी धर्म संस्कृति बचाना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है। एकल महिला समिति की तरफ से सभी प्रतिभागी को उपहार प्रदान किया गया एवं एकल श्री हरि वनवासी फाउंडेशन के तरफ से मुख्य विजेता को 10000 की राशि प्रदान की गई एवं अयोध्या में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में आने जाने का टिकट दिया गया। इसके अतिरिक्त श्री हरिराम गुप्ता जी एवं श्रवण अग्रवाल जी के तरफ से विजय टीम को कंबल प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आयोजक बलदेव महतो, बलराम अग्रवाल, बलियापुर की जनप्रतिनिधि तारा देवी, नितिन हाड़ोदिया, रविंद्र ओझा, दयानंद तिवारी, सरयू राम, सुरेश शाह, भामिनी भूषण ,मनोज महतो, अशोक महतो, दिनेश महतो इत्यादि समिति उपस्थित थे🙏🙏

Post a Comment

0 Comments