Dhanbad।गुमला ने जेएससीए अंतर जिला अंडर-23 प्लेट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। शनिवार को धनबाद के मुगमा स्थित प्रभात स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुमला ने रामगढ़ को 51 रनों से हराकर चैंपियन बना।
टास जीतकर गुमला ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन उसकी पूरी टीम 47.3 ओवर में 168 रनों पर आउट हो गई। अतुल राज ने 42, एकलव्य उरांव ने 28 और आशीषन कुमार ने 24 रन बनाए। रामगढ़ के लिए नवाजुर रहमान ने 25 पर चार, मो. सौहैल ने 33 पर तीन और आशीष चौबे ने 23 पर दो विकेट चटकाए। बाद में रामगढ़ की टीम 25.4 ओवर में 117 रनों पर आउट हो गई। आदर्श गिरि ने 26, मनीष कुमार ने 23 और प्रभात महतो ने 22 रन बनाए। आयुष राज ने 21 रन देते हुए पांच विकेट झटके और प्लेयर आफ द फाइनल चुने गए। इसके अलावा आशीषन कुमार ने 23 पर दो और अनिकेत राज साहू ने सात पर दो विकेट लिए।
बाद में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव बिनय कुमार सिंह एवं जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफियां व नकद पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर गुमला जिला संघ के महासचिव जितेंद्र कुमार, डीसीए के धर्मेंद्र कुमार, अभिजीत घोष, बीएच खान, मैच रेफरी मनोज यादव, अंपायर अरविंद कुमार सिंह व शशि रंजन झा, स्कोरर दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।
.jpg)



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments