धनबाद :देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दूरसंचार क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। धनबाद बिजनेस एरिया के अंतर्गत धनबाद एवं दुमका ऑपरेशनल एरिया में स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4G नेटवर्क के बिस्तार से शहरी, ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को नई गति मिली है।
पुराने 3G नेटवर्क का स्वदेशी 4G में उन्नयन
BSNL द्वारा धनबाद एवं दुमका क्षेत्र में उपलब्ध 3G BTS उपकरणों को चरणबद्ध रूप से अपग्रेड कर स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4G उपकरणों में परिवर्तित किया गया है। इसके परिणामस्वरूप धनबाद OA में 263 तथा दुमका OA में 165 4G साइट्स चालू किए गए हैं।इस विस्तार से मोबाइल नेटवर्क की कवरेज, क्षमता और सेवा गुणवत्ता में सुधार हुआ है तथा ग्राहकों को बेहतर 4G कनेक्टिविटी उपलब्ध हो रही है। स्वदेशी तकनीक का उपयोग भारत के दूरसंचार क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
DBN के तहत गांवों तक पहुंचा स्वदेशी 4G नेटवर्क
दूरदराज एवं नेटवर्क से वंचित क्षेत्रों को डिजिटल कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए डिजिटल भारत निधि (DBN) के अंतर्गत BSNL द्वारा स्वदेशी 4G मोबाइल साइट्स स्थापित की गई हैं। धनबाद OA में DBN के अंतर्गत 45 नए 4G साइट्स स्थापित किए गए हैं, जिनमें बोकारो जिले में 37 और धनबाद जिने में 8 साइट्स शामिल हैं। वहीं दुमका OA में 238 नए DBN 4G साइट्स स्थापित किए गए हैं। DBN के माध्यम से ऐसे गांवों एवं क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचाई जा रही है जहां पहले नेटवर्क की उपलब्धता सीमित थी। इससे ग्रामीण नागरिकों को डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन शिक्षा, ई-गवर्नेस एवं अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी।
सिर्फ ₹1 में BSNL का First Recharge
ग्राहकों को BSNL के विस्तारित 4G नेटवर्क से जोड़ने के लिए BSNL ने ₹1 First Recharge (FRC) का विशेष ऑफर पेश किया है, जो 12 सितंबर 2026 तक वैध है। इस ऑफर के तहत पात्र नए ग्राहकों को 24 दिनों की वैधता, प्रतिदिन 1GB डेटा तथा अनलिमिटेड बॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। यह ऑफर ग्राहकों को बेहद किफायती दर पर BSNL की 4G मोबाइल सेवा का अनुभव प्रदान करता है।
31.111 में 200 Mbps Bharat Fiber
हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए BSNL का ₹1,111 प्रति माह Bharat Fiber प्लान ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इसमें 200 Mbps हाई-स्पीड इंटरनेट, 5,000 GB डेटा, 27 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस, पूरे भारत में 24×7 अननिमिटेड वॉयस कॉलिंग और Dual-Band Wi-Fi ONT Router के माध्यम से सुविधा उपलब्ध है। यह प्रमोशनल ऑफर पहले छह महीनों के लिए उपलब्ध है, जो लागू नियम एवं शर्तों के अधीन है। एक ही कनेक्शन के माध्यम से हाई स्पीड इंटरनेट, वॉयस एवं मनोरंजन सेवाएं उपलब्ध कराना इस प्लान को ग्राहकों के लिए एक व्यापक डिजिटल समाधान बनाता है। दुर्गम क्षेत्रों के लिए Satellite Phone Service BSNL देश में Satellite Phone Service उपलब्ध कराने वाली प्रमुख दूरसंचार कंपनियों में से एक है। यह सेवा उन दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में विशेष रूप से उपयोगी है जहां सामान्य मोबाइल या स्थलीय दूरसंचार नेटवर्क की पहुंच सीमित है। आपदा प्रबंधन, दूरस्थ क्षेत्र तथा विशेष परिस्थितियों में विश्वसनीय संचार उपलब्ध कराने में Satellite Phone Service महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मौके पर बीएसएनल धनबाद जीएम विनोद कुमार झा, डीजीएम केके राम, जेन दास,प्रमोद रंजन, शशांक रजक, राकेश शुक्ला, कमलेश कुमार एवम अधिकारी मौजूद थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments