Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद सहोदया के कोर कमेटी में सचिव (एकेडमिक्स) पद पर निर्विरोध चुने गए जीजीपीएस धनबाद के प्राचार्य



धनबाद। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल धनबाद के प्राचार्य उमाशंकर सिंह सीबीएसई मान्यता प्राप्त  स्कूलों के समूह धनबाद सहोदया कांप्लेक्स के सचिव एकेडमिक्स पद पर निर्विरोध चुने गए । धनबाद सहोदया की सत्र 2021-2024 की कोर कमेटी का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा। नई कोर कमेटी के गठन हेतु धनबाद सहोदया कांप्लेक्स के सदस्य विद्यालयों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। जिसमें जीजीपीएस धनबाद के प्राचार्य  उमाशंकर सिंह सचिव एकेडमिक्स के पद पर निर्विरोध चयनित हुए। विद्यालय प्रबंधन ने प्राचार्य महोदय के इस उपलब्धि एवं नई जिम्मेदारी पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। समस्त विद्यालय परिवार, सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा उपप्राचार्य  सीपी सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी। विद्यालय परिवार उनकी इस उपलब्धि पर गर्वित तथा आनंदित है। इसके अतिरिक्त प्राचार्य  उमाशंकर सिंह को एक और विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान उनके शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पटना सहोदया एवं नालंदा सहोदया की ओर से दिया गया।  इन्हें  राष्ट्रीय सम्मान 2023-24 के शिक्षायन  पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है । प्राचार्य उमाशंकर सिंह ने अपने वक्तव्य में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में धनबाद जिले की शैक्षणिक गतिविधियां और बेहतर होगी । इसके लिए उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की ।



Post a Comment

0 Comments