Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47 वीं पुण्यतिथि मनाई गई



Dhanbad।  लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर लोकनायक स्मारक समिति के तत्वाधान में जे०पी० चौंक धनबाद, पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कि गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद विधायक  राज सिन्हा जी ने कहा कि लोकनायक के बिचार और सिद्दांत देश हित में आज भी प्रासंगिक है। पूर्व वियाडाध्यक्ष विजय  झा ने कहा कि उनके सपनो को साकार करने में युवाओं एवं छात्रों की भूमिका अहम है। अन्य उपस्तिथ लोगो में बार एशोसिएशन अध्यक्ष राधे श्याम गोस्वामी, प्रो०एन० के अम्बष्ठ, के ० बी० सहाय, जयकिशन, रतन चन्द्र मानव, श्याम नंद लाल त्यागी, अरुण राय, जावेद अहमद, श्याम सुंदर स्वर्ण कार, लाल वर्मा, विमल शर्मा वासुदेव गोस्वामी, राकेश सहाय, बिरेन्द्र ठाकुर अरबिंद सिन्हा, रवि भूषण श्री वास्तव, आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

               

Post a Comment

0 Comments